प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। करेली इलाके में एटीएम कार्ड फंसाकर खाते से 61 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। गौस नगर निवासी सेराज बाबू ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक, 19 सितंबर को उसने जीटीबी नगर स्थित एक एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले। इसके बाद उसका कार्ड मशीन में फंस गया। आरोप है कि मशीन के अंदर फेवीक्विक लगाया गया था। वहां सफाईकर्मी के रूप में मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति के बताए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर फोन उठाने वाले ने कार्ड ब्लॉक होने की बात कहकर घर जाने को कहा। पीड़ित के घर पहुंचने के बाद उसके खाते से रुपये निकाल लिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...