प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अतरसुइया थाना क्षेत्र के कल्याणी देवी स्थित एक बैंक की शाखा के एटीएम में डेबिट कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 1.79 लाख रुपये निकाल लिए गए। रुपये निकालने में मदद करने के बहाने दो अज्ञात व्यक्तियों ने कार्ड बदल दिया। पीड़ित को इसकी जानकारी तब हुई, जब बैंक शाखा में कार्ड की जांच कराई। अतरसुइया पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है।दरियाबाद निवासी अनूप कपूर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 सितंबर को दोपहर करीब सवा एक बजे वह एटीएम से पांच हजार रुपये निकालने गए थे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 1.79 लाख निकाले इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और कहा कि उसका ट्रांजेक्शन पूरा नहीं हुआ है। उसने मशीन का टाइमर चलने की ब...