Prayagraj News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले बीस हजार रुपये
प्रयागराज, जुलाई 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। एटीएम कार्ड बदलकर खाते से बीस हजार रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। नवाबगंज थानाक्षेत्र के पठान का पूरा मोहरब निवासी पीड़ित सनाउल्लाह खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह चार जुलाई की दोपहर एटीएम से पैसे निकालने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया।कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने का संदेश आया। तब उसे धोखाधड़ी का पता चला। सनाउल्लाह खान ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि एटीएम के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.