Prayagraj News: एक सप्ताह में सभी जोन में 25-25 सफाई कर्मी होंगे तैनात
प्रयागराज, सितम्बर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए नगर निगम के सभी जोन में अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
सफाई कर्मियों की तैनाती महापौर गणेश केसरवानी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के भीतर सभी जोन में 25-25 सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। महापौर ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिन क्षेत्रों में सफाई कर्मियों की कमी के कारण नियमित सफाई प्रभावित हो रही है, वहां प्राथमिकता के आधार पर मैनपावर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों से जोनवार सफाई व्यवस्था की निगरानी करने और कर्मचारियों की तैनाती के बाद उनके काम की नियमित समीक्षा करने को कहा। नगर निगम के सभी जोन में 25-25 अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती होने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.