प्रयागराज, अगस्त 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज की प्रख्यात संस्था समानांतर की ओर से रंगमंच की बारीकियां सिखाने की तैयारियां की जा रही है। संस्था अपनी स्थापना के 49वें वर्ष के अवसर पर एक महीने की रंगकर्म कार्यशाला का आयोजन 11 सितंबर से करने का निर्णय लिया है। संगीत नाटक अकादमी सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ रंग निर्देशक अनिल रंजन भौमिक रंगकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। कार्यशाला में प्रतिभागिता करने के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु का पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण समानांतर इलाहाबाद के निर्देशक के मोबाइल नंबर 7355185167 पर संपर्क किया जा सकता है। संस्था की अध्यक्ष प्रो. अनीता गोपेश ने बताया कि कार्यशाला के लिए 30 सीटें निर्धारित की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...