प्रयागराज, नवम्बर 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की राष्ट्रीय शिल्प मेले का आयोजन केंद्र के शिल्प हाट में एक दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। मेला 14 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले में देश के 25 राज्यों से शिल्पकार और व्यंजनकारों को आमंत्रित किया गया है। इस बार मेला में नशा मुक्ति संबंधित जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जाएगा। इसके लिए स्टॉलों पर बीड़ी, सिगरेट, गुटखा व सुर्ती आदि पदार्थों का सेवन करते हुए पाए जाने पर संबंधित शिल्पकार का आवंटन निरस्त करने का भी निर्णय लिया गया है। केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने बताया कि जागरूकता के लिए पांच सदस्यीय टीम बनाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...