प्रयागराज, अक्टूबर 31 -- Prayagraj News: एमएनएनआईटी में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। छात्र क्रियाकलाप केंद्र की ओर से ढाई किलोमीटर की एकता दौड़ हुई। डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ रवाना की। बालक वर्ग में आदित्य यादव प्रथम, आदर्श सिंह द्वितीय और प्रभात तृतीय रहे। बालिका वर्ग में आरोही प्रथम, सिंधु द्वितीय और प्रियांशी तृतीय रहीं। इससे पहले सभी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ ली। कार्यक्रम में डॉ. समीर श्रीवास्तव, डॉ. मनोहर यादव, डॉ. राहुल देव, डॉ. सरजिश त्रिपाठी और डॉ. संदीप कुमार सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Amroha News: राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की ली शपथ यह भी पढ़ें- Sambhal News: चन्दौसी में वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर निकाली रैली यह भी पढ़ें- Auraiya News...