प्रयागराज, नवम्बर 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एएमए प्रयागराज ने ब्रदर्स क्लब कानपुर को हराकर उत्तर प्रदेश डॉक्टर्स क्रिकेट लीग की विजेता ट्रॉफी जीत ली। रविवार को एनसीआर क्रिकेट मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में प्रयागराज की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ जनपदों की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में आशुतोष पाठक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उमाशंकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, आशुतोष पाठक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और श्री पांडे सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक रहे। पूरे टूर्नामेंट में अंकित वर्मा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, डॉ. विशाल केवलानी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और कानपुर के डॉ. राहुल सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक बने। आशुतोष पाठक को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।समापन यह भी पढ़ें- Prayagraj News: एएमए ने जीती डॉक्ट...