Prayagraj News: उर्मिला सेवा संस्थान ने वितरित किए छाते
प्रयागराज, अगस्त 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उर्मिला सेवा संस्थान की ओर से संस्था की प्रमुख रही स्वर्गीय उर्मिला दीक्षित की पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंद कर्मचारियों को छाते वितरित किए गए। पुष्प गंगा एग्जॉटिका और शेरवानी लिगेसी में काम करने वाली महिलाओं, हाउसकीपिंग स्टाफ और सुरक्षा गार्डों को संस्था की ओर से छाते दिए गए। संस्था के अध्यक्ष संदीप दीक्षित और प्रबंधक दीपक दीक्षित ने कर्मचारियों को छाते वितरित किए। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय उर्मिला दीक्षित की पुण्यतिथि पर जरूरतमंद लोगों की मदद करने का प्रयास किया गया है। बारिश के मौसम में काम करने वाले कर्मचारियों को इससे सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने संस्था के इस प्रयास के लिए आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.