प्रयागराज, अगस्त 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को करीब 11:45 बजे हेलीकॉप्टर पुलिस लाइंस पहुंचेंगे। इसके बाद वह स्टाफ कार से राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम जाएंगे। दोपहर 12 बजे यहां आयोजित पंच सम्मेलन में शामिल होंगे। करीब एक बजे वह कार्यक्रम स्थल से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:10 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर उप मुख्यमंत्री भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान और यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला समेत पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विधायकों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। शाम चार बजे केशव प्रसाद मौर्य सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजा पहुंचेंगे, जहां वह तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा के बाद शा...