प्रयागराज, सितम्बर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग के यमुनापार क्षेत्र के नवनियुक्त अधीक्षण अभियंता राधेश्याम का प्रयागराज से पुराना रिश्ता है। उन्होंने एमएनएनआईटी से पढ़ाई की है। मूल रूप से गोंडा जिले के रहने वाले राधेश्याम ने सोमवार को कहा कि बिजली उपभोक्ताओं का हित उनके लिए सर्वोपरि है।उपभोक्ताओं की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण कराया जाएगा।कहा कि बिजली विभाग और उपभोक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उपभोक्ता समय से बिजली बिल का भुगतान करेंगे तो विभाग का राजस्व बढ़ेगा और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...