प्रयागराज, जुलाई 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। बैठक में उद्यमियों की समस्याओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक में यूपीसीडा की ओर से बताया गया कि पांच लंबित मामलों में सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। मेजा स्थित उत्तर प्रदेश स्टेट यार्न लिमिटेड की भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए उपजिलाधिकारी बारा से समन्वय कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं बमरौली क्षेत्र में उद्योगों को प्रभावित कर रही बार-बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या दूर करने के लिए अधिशासी अभियंता को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बमरौली में बिजली ट्रिपिंग की समस्या से नहीं लग पा रहे उद्योग...