Prayagraj News: उद्यान निरीक्षक का बेटा लापता, पुलिस खोजबीन में जुटी
प्रयागराज, जुलाई 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कंपनी बाग के उद्यान निरीक्षक का 14 वर्षीय बेटा सोमवार शाम से लापता है। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन दो दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। कर्नलगंज पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी है। छोटा बघाड़ा में रहने वाले उद्यान निरीक्षक सुरेश चंद्र का बेटा ऋषभ चंद्र उर्फ आयुष कक्षा आठवीं का छात्र है। परिजनों के मुताबिक, आयुष की मां सरिता देवी ने किसी बात को लेकर रविवार को उसे डांट दिया था। यह बात आयुष को खराब लगी और सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर से निकला तो वापस नहीं लौटा। देर तक उसके न लौटने पर परिवार के लोग चिंतित हुए और उसकी तलाश में जुट गए। उन्होंने हर संभावित जगह पर आयुष की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। कर्नलगंज पुलिस लापता आयुष की लापता में लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.