प्रयागराज, जुलाई 28 -- Prayagraj News: जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक में मंगलवार को व्यापारियों ने शहर की कई लंबित समस्याओं को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सामने प्रमुखता से उठाया। व्यापारी राणा चावला ने आरोप लगाया कि सिविल लाइंस में एक कंटेनर में चल रही शराब की दुकान रात 12 बजे तक खुली रहती है, जिससे आसपास के व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी होती है। बैठक में बेनीगंज निवासी अर्पित केसरवानी के औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लॉट संख्या जी-56 का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में प्लॉट का आवंटन होने और न्यायालय के आदेश के बावजूद आज तक कब्जा नहीं मिल सका है। द्विवेदी हॉस्पिटल की संचालिका ने आरोप लगाया कि मेडिकल वेस्ट को हटाने के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बावजूद भी नगर निगम की गाड़िया कई दिनों के अंतराल पर आती है, जिससे मेडिकल ...