प्रयागराज, जुलाई 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। श्री जगन्नाथ रथयात्रा समिति बड़ा रथ की ओर से बुधवार को उद्घोष रैली निकाली गई। हीवेट रोड स्थित केला भवन से दोपहिया वाहन से निकले समिति के पदाधिकारियों ने भगवा झंडा लेकर भगवान जगन्नाथ का जयकारा लगाते हुए निकले।रैली जानसेनगंज चौराहे से होते हुए घंटाघर, लोकनाथ, सुलाकी चौराहा, रामभवन चौराहा होते हुए मुट्ठीगंज गुंडीचा मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा में हरिशचंद्र केसरवानी, कृष्ण भगवान केसरवानी, मोहित कुमार जायसवाल, अभिषेक मित्तल, राजीव गुप्त बिट्टू, राजेश वैश्य आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: तैयारियां पूरी, कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कहलगांव में आज निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, यह भी पढ़ें- Rampur News: 20 जुलाई को निकलेगी...