Prayagraj News: उत्तर मध्य रेलवे में कर्मचारी कल्याण आवेदन अब ऑनलाइन होंगे
प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- Prayagraj News: उत्तर मध्य रेलवे में कर्मचारी कल्याण कोष से जुड़ी योजनाओं के आवेदन और स्वीकृति की प्रक्रिया अब ऑनलाइन होगी। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने मंगलवार को सेवा (कर्मचारी कल्याण आवेदन स्वीकृति पोर्टल) का शुभारंभ किया। इससे कागजी फाइलों की आवाजाही खत्म होगी और आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक की जा सकेगी। शुरुआती चरण में पोर्टल पर चश्मा प्रतिपूर्ति और कर्मचारियों के बच्चों के लिए तकनीकी एवं उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति की सुविधा मिलेगी। कर्मचारी मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉग-इन कर जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। आवेदन जमा करने से पहले पात्रता की जांच स्वतः होगी। हर स्तर पर डिजिटल हस्ताक्षर या ओटीपी से स्वीकृति दी जाएगी। पोर्टल से बैंक भुगतान का विवरण और लंबित मामलों की रिपोर्ट भी तैयार होगी। यह सुविधा हिंदी और अंग्रेजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.