Prayagraj News: उत्तरांचल विवि की टीम विजेता और इलाहाबाद विश्वविद्यालय उपविजेता
प्रयागराज, सितम्बर 29 -- Prayagraj News: डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरपीएनएलयू) के डिबेट एंड डिस्कशन क्लब की ओर से दूसरी अंतरराष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। भारत समेत दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की 30 टीमों ने पंजीकरण कराया, जबकि 26 टीमों ने प्रत्यक्ष और विदेशी प्रतिभागियों ने ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लिया। प्रारंभिक दौर में 'आर्थिक प्रतिबंध : भू-राजनीतिक दबाव का साधन या अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत वैध उपाय' विषय पर बहस हुई। प्रतिभागियों ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के निकारागुआ मामले, दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद काल और इराक, क्यूबा, ईरान, वेनेजुएला तथा रूस पर प्रतिबंधों के प्रभावों का उल्लेख किया। निर्णायक मंडल में दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय के डॉ. मुकेश कलवानी, डॉ. आशुतोष सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.