Prayagraj News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारी शक्ति हुईं सम्मानित
प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस व यातायात विभाग, स्वास्थ्य, नागरिक संगठन, एनसीसी समेत अन्य विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व युवतियों को मंच से सम्मानित किया गया। साथ ही नारी शक्ति की महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया। पुलिस व एनसीसी महिला कैडेट्स द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से गुड-टच, बैड-टच, महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का प्रचार प्रसार किया गया। इसके अलावा सरकार की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: आदिशक्ति की आराधना संग नारी शक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.