प्रयागराज, अक्टूबर 8 -- Prayagraj News: गड़हिया नई बस्ती निवासी रामजी पटेल ने कीडगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि वह अपने घर के सामने ई-रिक्शा खड़ा किया था। इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला रोहित यादव वहां पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो रोहित ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसे चोटें आई हैं। आरोप है कि रोहित ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...