प्रयागराज, नवम्बर 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के गेट के सामने बीए की छात्रा के साथ जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने अंकुर सिंह समेत चार युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 76, 115(2), 352 और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। घटना 23 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे की है। छात्रा अपने विभाग जा रही थी, तभी कॉलेज गेट के बाहर प्रॉक्टर व कुछ प्रोफेसरों की मौजूदगी में अंकुर सिंह, विशाल, लकी और हर्षित ने उसे जातिसूचक शब्दों से बुलाया और बहस शुरू कर दी। आरोप है कि छात्रा के विरोध करने पर मुख्य आरोपी अंकुर सिंह ने उसके बाल पकड़कर पिटाई की और घसीटते हुए परिसर के भीतर ले जाने लगा।तहरीर के मुताबिक, दोबारा विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करत...