प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में गुरुवार को तीन दिनी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'केमकानफ्लक्स-26' का आगाज हुआ। विशेषज्ञों ने कहा कि केवल पेट्रोल-डीजल की जगह इलेक्ट्रिक वाहन चलाने से प्रदूषण की समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होगी। यह भी देखना जरूरी है कि इन वाहनों को चार्ज करने वाली बिजली कैसे बन रही है। शैलेश कुमार पांडेय ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से हरित हाइड्रोजन उत्पादन को बेहतर बनाने से जुड़ा शोध प्रस्तुत किया। वहीं, ओडिशा के केआईआईटी विश्वविद्यालय की चिन्मयी महापात्रा, सत्यब्रत सी और संतोषी महांता ने पानी से बेहतर सुरक्षा देने वाली और प्राकृतिक रूप से नष्ट हो सकने वाली प्लास्टिक फिल्मों पर अपना अध्ययन प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पौधों से बनेगा ...