प्रयागराज, अक्टूबर 24 -- Prayagraj News: आगामी चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का कार्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह निर्देश डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को मुबारकपुर कोटवा ब्लॉक भगवतपुर स्थित नवनिर्मित ईवीएम वेयर हाउस में एफएलसी कार्य के निरीक्षण के दौरान दिए। डीएम ने एफएलसी की प्रक्रिया का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जांच के दौरान आयोग के सभी निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने एफएलसी के दौरान जिले के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा। यह भी पढ़ें- Champawat News: चम्पावत में ईवीएम की प्रथम स्...