Prayagraj News: ईमानदारी से कर्तव्यों का पालन ही सच्ची देशभक्ति : मंडलायुक्त
प्रयागराज, अगस्त 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने मंडलायुक्त कैंप कार्यालय और आयुक्त कार्यालय में 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान और वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। मंडलायुक्त ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के प्रति निष्ठावान रहकर अपने दायित्वों का ईमानदारी और पूरी प्रतिबद्धता से निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना ही सच्ची देशभक्ति है।उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से मौलिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। साथ ही कार्यालय और आसपास स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा एवं उचित रख-रखाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.