प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस 2025 के साक्षात्कार के दसवें दिन सोमवार को अभ्यर्थियों से विविध विषयों पर सवाल पूछे गए। इंटरव्यू बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से पूछा कि ईमानदारी क्या होती है और क्या ईमानदारी तनाव का कारण है। क्या ईमानदारी विकास में बाधक है। शून्य की व्याख्या कीजिए, शून्य के बारे में पांच लाइनें बताओ। ग्रामीण क्षेत्र की दो समस्याएं बताएं, एमएसपी में क्या समस्या है, शहर और गांव में विकास में क्या अंतर है। शिक्षा में क्या समस्या है, शिक्षक तो काफी हैं फिर क्या समस्या है, ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित तीन योजनाएं बताओ, क्रियान्वयन में क्या समस्याएं हैं। एक अभ्यर्थी से पूछा कि सोशल मीडिया को कैसे देखते हो। लोक अदालत में कौन से फैसले होते हैं। लोकतंत्र क्या है, प्लेटो और अरस्तू का लोकत...