प्रयागराज, अगस्त 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए एक बार फिर नौकरी का अवसर आया है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) प्रयागराज में विभिन्न विभागों के 14 पदों पर सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की दोबारा नियुक्ति करेगा। इसके लिए 21 अगस्त को सूबेदारगंज स्थित ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित होगा।भर्ती प्रक्रिया में मैकेनिकल, सिविल, सिग्नल एवं दूरसंचार (एसएंडटी) और ऑपरेशन एंड बिजनेस डेवलपमेंट विभाग के पद शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक छह पद सिविल विभाग के हैं, जबकि मैकेनिकल में पांच, एसएंडटी में दो और ऑपरेशन एंड बिजनेस डेवलपमेंट में एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। डीएफसीसीआईएल अनुभवी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाओं का उपयोग मालगाड़ी परिचालन और ...