प्रयागराज, नवम्बर 20 -- Prayagraj News: इविवि का पुरा छात्र मिलन समारोह 27 फरवरी को होगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय पुरा छात्र एसोसिएशन की प्रबंध समिति व सामान्य सभा ने शुक्रवार को बैठक में यह निर्णय लिया। पूर्व डीएन सीडीसी प्रो.पंकज कुमार को एसोसिएशन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कुलपति प्रो.संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि पुरा छात्रों ने देश-विदेश में अपनी उपलब्धियों से विवि का नाम रोशन किया है। सचिव प्रो.कुमार वीरेंद्र ने बताया कि पुरा छात्र 2500 रुपये के शुल्क पर संगठन की आजीवन सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...