प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज। दीवाली पर शहर के इलेक्ट्रिक बाजार रोशनी से जगमगा उठे हैं। घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए ग्राहक झालर, हैंगिंग, झूमर और दीये खरीद रहे हैं। इस बार बाजार में स्वदेशी झालरों की मांग अधिक है। खास बात यह है कि करीब आधे दाम पर उपलब्ध चीनी झालरों के मुकाबले ग्राहक भारतीय झालरों को प्राथमिकता दे रहे हैं। शाहगंज इलेक्ट्रानिक बाजार के व्यापारी अनिमेश अग्रवाल ने बताया कि बाजार में इस बार गुजराती झालर नए आकर्षण के रूप में सामने आई है। स्वदेशी झालरों की कीमत लंबाई के हिसाब से 225 रुपये से शुरू होकर 350 रुपये तक है। वहीं, चीनी झालर 30 से 35 रुपये से शुरू होकर 100 से 150 रुपये तक उपलब्ध है। कीमतों में बड़ा अंतर होने के बावजूद स्वदेशी उत्पादों की मांग बनी हुई है। झालरों के अलावा मंदिर सजाने के सामान ...