प्रयागराज, सितम्बर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सीनेट परिसर स्थित मुख्य प्रवेशद्वार पर मंगलवार शाम छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए रास्ता रोक दिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने कुलसचिव की गाड़ी भी रोक ली और उन्हें वाहन से उतरने के लिए मजबूर किया। इस मामले में विश्वविद्यालय के कुलानुशासक ने कर्नलगंज थाने में नौ नामजद छात्रों और अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। यह भी पढ़ें- फीस वृद्धि और सीट कटौती के विरोध में अनशन जारीफीस वृद्धि और सीटों में कटौती का विरोध फीस वृद्धि व सीटों में कटौती के विरोध में इविवि में छात्रों का तीन दिन से आमरण अनशन चल रहा है। कुलानुशासक प्रोफेसर पवन कुमार शर्मा की तहरीर के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब सवा पांच बजे कुछ छात्र और बाहरी लोग सीनेट परिसर के गेट नंबर एक प...