प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएससी तृतीय सेमेस्टर की रसायन विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा नौ से 13 दिसंबर तक होगी। रसायन विज्ञान विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष श्रीवास्तव के अनुसार विश्वविद्यालय केंद्र पर प्रयोगात्मक परीक्षा दो बोर्ड के माध्यम से कराई जाएगी। बोर्ड 'ए' के विद्यार्थियों की परीक्षा नौ, 10 और 11 दिसंबर को होगी। वहीं, बोर्ड 'बी' के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को होगी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी किया स्नातक द्वितीय सेमेस्टर बैकलॉग स्पेशल परीक्षा का कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...