प्रयागराज, जुलाई 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। पीडीए के दस्ते ने मंगलवार को इलाहाबाद पश्चिमी के छह अलग-अलग स्थानों पर 53 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर हो रहे निर्माणों को बुलडोजर से ढहा दिया। हालांकि अधिकतर निर्माणों में पिलर और बाउंड्रीवाल ही गिराए गए। अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ शुरू हुए विशेष अभियान के तहत अनुज सिंह व उनके साथियों के साथ तीन स्थानों पर 29 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चला। पीडीए के अनुसार, असरावलकला में अनुज सिंह, शिवांश श्रीवास्तव और रूपेश द्विवेदी के लगभग 20 बीघा क्षेत्र में विकसित की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। रावतपुर में दूसरी बड़ी कार्रवाई हुई। यहां अनुज सिंह ने सात बीघा क्षेत्र में की गई अवैध प्लॉटिंग की थी। इनके अलावा शाहपुर पीपलगांव में अनुज सिंह, ...