प्रयागराज, अगस्त 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए नॉन-सीयूईटी अभ्यर्थियों के लिए भी अवसर खोल दिया है।इंटरमीडिएट में 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राएं नॉन-सीयूईटी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर कॉलेज में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। रिपोर्टिंग का समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है, जबकि प्रवेश प्रक्रिया दोपहर दो बजे तक चलेगी। कॉलेज ने बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए नया कटऑफ भी जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...