Prayagraj News: इलाहाबादी अमरूद वाला जिला अब देशभर में भेजेगा केले के चिप्स
प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबादी अमरूद के लिए देशभर में पहचान रखने वाला प्रयागराज अब केले के चिप्स के उत्पादन और ब्रांडिंग के क्षेत्र में भी कदम बढ़ाने जा रहा है। जिले में केले की बढ़ती पैदावार को देखते हुए सीडीओ हर्षिका सिंह ने एफपीओ का क्लस्टर तैयार कर कच्चे केले से चिप्स बनाने की योजना तैयार की है। इसके तहत जिले में चार स्थानों पर चिप्स तैयार करने की फैक्ट्री स्थापित की जाएगी। तैयार उत्पाद की ब्रांडिंग कर इसे देशभर के बाजारों में भेजने की तैयारी है। जिले में इस बार पिछले वर्ष की तुलना में करीब चार हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि पर केले की खेती हुई है। केले की बढ़ती पैदावार को देखते हुए किसानों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की जा रही है। योजना के तहत भगवतपुर, चाका और फूलपुर में चिप्स निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.