प्रयागराज, अगस्त 30 -- Prayagraj News: राजरूपपुर निवासी एक परिवार इलाज कराने के लिए दिल्ली गया था। मौका पाकर चोर मकान का ताला तोड़कर नकदी और कीमती जेवरात उठा ले गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। धूमनगंज राजरूपपुर निवासी शिव प्रकाश चतुर्वेदी के मुताबिक 25-26 अगस्त की रात पूरा परिवार पिता के इलाज के लिए दिल्ली गया था और घर में ताला बंद था। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये नकद, सोने की पांच चेन, छह अंगूठियां, दो जोड़ी टॉप्स और चांदी की दो पाजेब चोरी कर लीं। पड़ोसियों से उन्हें घटना का पता चला। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बंद घर बने चोरों का निशाना, लाखों का माल पार शिव प्रकाश ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और फोटो सौंपे हैं, जिसमें छह संदिग्ध नजर आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...