प्रयागराज, जुलाई 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद ऊर्जा की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैनिक बाल विकास कॉलेज, न्यू कैंट में 30 फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। क्लब की अध्यक्ष निशा नागपाल और अमिताभ सोनी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। सचिव सुनीता वर्मा, संगीता सोनी आशा डोबरियाल मौजूद रहे। अर्चिशा फाउंडेशन की अध्यक्ष मनसा सिंह के नेतृत्व में ओमप्रकाश सभासद रोड कलिंदीपुरम और प्राथमिक विद्यालय बभनपट्टी कोरांव में औषधीय पौधे रोपे गए। साथ ही ट्री गार्ड भी लगाए गए। इस अवसर पर गौरी मिश्रा, सुबेदार रामनारायण राय, प्रियंका सिंह, विनीता अग्रहरि, ममता राय, चंद्रावती देवी, अनिल कुमार अग्रहरि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...