प्रयागराज, जुलाई 15 -- Prayagraj News: इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद ईस्ट और भाविनी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बुधवार को सिविल लाइंस स्थित सोसाइटी के केंद्र परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर सेरिब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चों ने भी उत्साह से पौधरोपण किया। सोसाइटी की सचिव पूनम सिंह ने कहा कि बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में यह सार्थक प्रयास है। क्लब अध्यक्ष डॉ. रेखा खरे, सचिव प्रतिमा श्रीवास्तव, आईएसओ शैलजा त्रिपाठी मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: इलाहाबाद क्वींस की अध्यक्ष बनीं मनीषा, सचिव डॉ. विदिशा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...