Prayagraj News: इंस्टाग्राम विवाद में युवक को घेरकर पीटा, सिर फटा
प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रीतम नगर में इंस्टाग्राम पर बजरंग दल को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि रविवार शाम राजस्थान स्वीट हाउस के सामने चाय की दुकान पर दोस्तों के बीच विवाद में बीचबचाव करने पर मानस यादव को लोहे के कड़े और ईंट से पीटकर घायल कर दिया गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। वहीं, बजरंग दल से जुड़े अखिल सिंह ने भी दूसरे पक्ष पर घेरकर पीटने, पथराव करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। अखिल का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर संगठन के खिलाफ अपशब्द कहने का विरोध करने पर विवाद हुआ। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बजरंग दल को अपशब्द कहने का विरोध करने पर पिटाई दोनों पक्षों की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.