प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। सीएमओ कार्यालय पर सोमवार को आशा कार्यकत्रियों और एएनएम संघ की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। अपनी मांगों को लेकर दोनों संगठनों से जुटीं 200 से अधिक महिलाओं ने सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारे लगाए। सीएमओ के अवकाश पर होने के कारण महिलाओं का गुस्सा भड़क उठा। कई महिलाओं ने अधिकारियों की गाड़ियों को कोशिश भी की। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: एनएचएम कर्मियों ने मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय घेरामुख्य मांगें उप्र आशा वर्कर्स यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष राधा गौड़ के नेतृत्व में सीएमओ की गैर मौजूदगी में नोडल अधिकारी डॉ. रावेन्द्र सिंह को मांगों के बावत ज्ञापन सौंपा। मांगों में मुख्य रूप से आशा कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, 45व 46वें श्रम सम्मेलन के प्रस्ताव को लागू क...