प्रयागराज, अगस्त 4 -- Prayagraj News: कुछ घंटों की बारिश ने झूंसी की आवास विकास कॉलोनी की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। मुख्य सड़कों को छोड़कर लगभग सभी गलियां नहर में तब्दील नजर आईं। नाले ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगे, जबकि सीवर का गंदा पानी भी घरों और गलियों में भर गया। सेक्टर-4 निवासी अजय सिंह ने बताया कि नगर निगम टैक्स के नाम पर मोटी वसूली करता है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि लगभग 20 वर्षों से उनके घर के सामने की सड़क तक नहीं बन सकी है। वहीं अनिल राय ने बताया कि गलियों की बात छोड़िए, नगर निगम द्वारा बनाए गए आर सेंटर के सामने भी पानी भरा हुआ है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कचरे से नाला पटा, बारिश का पानी घरों घुसा सेक्टर-9, सेक्टर-10 और आवास विकास कॉलोनी योजना-दो में भी यही स्थिति रही। स्थानीय लोगों का...