प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम और पैटर्न में अचानक किए गए बदलाव के खिलाफ प्रतियोगी छात्रों ने आवाज उठाई है। प्रतियोगी संघर्ष समिति के नेतृत्व में छात्रों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर बदलाव वापस लेने और पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की। समिति के प्रतिनिधि आशुतोष पांडेय ने कहा कि अभ्यर्थी पिछले कई महीनों से पुराने पाठ्यक्रम के आधार पर तैयारी कर रहे थे। ऐसे में बिना पूर्व सूचना और पर्याप्त समय दिए पाठ्यक्रम बदलना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। समिति ने नए पाठ्यक्रम की कथित गोपनीय जानकारी आधिकारिक घोषणा से पहले कुछ निजी कोचिंग संस्थानों तक पहुंचने पर भी सवाल उठाए। मांग की गई कि इसकी उच्चस्तरीय जा...