प्रयागराज, नवम्बर 24 -- Prayagraj News: एक्यूप्रेशर शोध प्रशिक्षण एवं उपचार संस्थान की ओर से छतनाग, झूंसी स्थित माता प्रसाद खेमका एक्यूप्रेशर कॉलेज के सभागार में आयोजित छह दिवसीय सम्मेलन का सोमवार को समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि विधायक दीपक पटेल और पदाधिकारियों ने किया। संस्थान के अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने कहा कि जो बीमारियां जांच में समुचित स्पष्ट नहीं होतीं, उनका निदान आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर से किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी ने प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने संस्थान की त्रैमासिक पत्रिका सरस्वती, सम्मेलन विशेषांक, केस मैन्युअल और एक बिंदु उपचार के नवीनतम संस्करण का विमोचन किया। भजन गायक सूर्या दुबे ने संगीतमय भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। संचालन निदेशक एके द्विवेदी ने क...