Prayagraj News: आभूषण कारोबारी का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम, एफआईआर के बाद माने
प्रयागराज, सितम्बर 26 -- Prayagraj News: नैनी कोतवाली क्षेत्र के एडीए स्थित मानस विहार अपार्टमेंट से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से 31 वर्षीय आभूषण कारोबारी भूपेंद्र सोनी की मौत के बाद शनिवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने से पहले परिजनों ने एफआईआर दर्ज करने और मौत के कारणों का पता लगाने की मांग को लेकर दांदूपुर में रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर एसीपी समेत नैनी और घूरपुर थाने की फोर्स पहुंची। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की। इसके बाद लोगों ने जाम खोला। चम्पतपुर निवासी भूपेंद्र सोनी पुत्र नेबु लाल की सारंगापुर में आभूषण की दुकान है। शुक्रवार को मानस विहार अपार्टमेंट के नीचे उसकी खून से लथपथ लाश मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भूपेंद्र को सीएचसी चाका ले गई, जहां चिकित्सकों ने उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.