प्रयागराज, अगस्त 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। उमस भरी गर्मी झेल रहे शहरियों के लिए बारिश की बूंदे राहत से ज्यादा आफत बनकर गिरी हैं। शहर से लेकर गांव तक जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर में जहां लबालब हुईं सड़कों के कारण लोगों को दफ्तर और काम पर पहुंचने में समय लगा, वहीं छतनाग में मकान की दीवार ढहने से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। जबकि सोरांव में दीवार तो ढही, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। कोरांव में बेलन के उफान पर आने के कारण रपटों पर पानी भर गया और कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया। सूचना जिला मुख्यालय पर मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम को वहां भेजा गया और राहत व बचाव कार्य देर रात तक चलता रहा। यह भी पढ़ें- बारिश से प्रयागराज का हाल बेहाल, पॉश कालोनियों के घरों में घुसा पानी, NDRF भी लगीबारिश ...