प्रयागराज, अगस्त 16 -- Prayagraj News: आम आदमी पार्टी की प्रयागराज इकाई ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में केक काटा। जनहित की राजनीति को और मजबूती देने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति में आम आदमी के मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम किया है। इस अवसर पर डॉ. नीरज, जिला महासचिव सौरभ सिंह, रविंद्र श्रीवास्तव, रेणुका राय, मोहम्मद अजमल, अरुण कुशवाहा, मोहम्मद रिजवान, नीरज भारतीय, अभिजीत श्रीवास्तव, नीतू कनौजिया, आजमा प्रवीण,मोहम्मद जैद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...