Prayagraj News: आपके शरीर के कपड़े करेंगे स्वास्थ्य की निगरानी
प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- Prayagraj News: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) झलवा में आयोजित कार्यशाला में बुधवार को सेंसर, फोटोनिक्स और सेमीकंडक्टर उपकरणों के क्षेत्र में हो रहे शोध, तकनीकी विकास और व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर चर्चा हुई। इस दौरान विशेषज्ञों ने फ्लेक्सिबल सेंसर तकनीक पर खासतौर से चर्चा की। इसमें परंपरागत सेंसर की तुलना में लचीले सेंसर को शरीर के अनुरूप तैयार किया जा सकता है। ऐसे सेंसर को पहनने से शरीर की गतिविधियों और विभिन्न शारीरिक संकेतों की निगरानी करना आसान होगा। ट्रिपलआईटी के प्रो. सनी शर्मा ने बताया कि इस तकनीक की मदद से ऐसे उपकरण विकसित होने की उम्मीद हैं, जो दैनिक गतिविधियों के दौरान शरीर से जुड़े संकेतों को दर्ज कर सकें। भविष्य में इनका उपयोग स्वास्थ्य निगरानी, शारीरिक गतिविधियों के विश्लेषण और पहनने यो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.