प्रयागराज, जुलाई 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज। आदियोगेश्वर योग केंद्र की ओर से थॉर्नहिल रोड पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सेंट कोलंबस स्कूल के व्यवस्थापक जितेन्द्र कुमार तिवारी, विशिष्ट अतिथि गोपाल दुआ और विजय दीक्षित की ओर से एक पेड़ मां के नाम थीम पर 50 से अधिक पौधे रोपे गए। बीएल सोनकर की ओर से पौधे वितरित किए गए। धरती को हरा भरा व क्लीन प्रयागराज ग्रीन प्रयागराज का संकल्प लिया गया। संस्था की अध्यक्ष डॉ. दीप्ति योगेश्वर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट योग प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। अर्चिशा फाउंडेशन की अध्यक्ष मनसा सिंह के नेतृत्व में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि सहायक वन संरक्षण अधिकारी संगीता रहीं। अरविंद श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव,...