Prayagraj News: आठ तहसीलों के 3178 गांवों में ऑनलाइन काम ठप
प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मूलभूत संसाधन उपलब्ध नहीं होने और मांगों पर विचार नहीं किए जाने से नाराज लेखपालों ने गुरुवार से जिलेभर में सभी गांव का ऑनलाइन कार्य बंद कर दिया। इससे जिले की आठ तहसीलों के 3178 गांवों में आय, जाति, निवास, वरासत और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र समेत ऑनलाइन होने वाले राजस्व संबंधी काम प्रभावित हो गए हैं। अंश संशोधन, नाम संशोधन और कृषक दुर्घटना योजना से जुड़े काम भी रुक गए हैं। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अवनीश पांडेय ने बताया कि अब तक लेखपाल अतिरिक्त हल्के के कार्य का बहिष्कार कर रहे थे, लेकिन मांगों पर कोई निर्णय नहीं होने के कारण गुरुवार से सभी ग्रामों का ऑनलाइन काम बंद करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से करीब नौ-दस वर्ष पहले लेखपालों को लैपटॉप और मोबाइल उपलब्ध कराए गए थे। अब इनमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.