Prayagraj News: आठ करोड़ रुपये से होगा आयकर भवन का कायाकल्प
प्रयागराज, जुलाई 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर के आयकर भवन का जल्द ही करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से व्यापक कायाकल्प किया जाएगा। जर्जर हो चुकी इमारत की मरम्मत, सुदृढ़ीकरण और आधुनिक सुविधाओं के विकास के लिए विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। पूरे प्रोजेक्ट को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। योजना के तहत चार करोड़ रुपये सिविल कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। इसमें भवन की मरम्मत, छतों की वॉटरप्रूफिंग, दीवारों का सुदृढ़ीकरण और अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। शेष चार करोड़ रुपये विद्युत व्यवस्था, पुरानी वायरिंग बदलने, नए केबल, पैनल और अन्य इलेक्ट्रिकल कार्यों पर खर्च किए जाएंगे。
आयकर भवन की स्थिति आयकर भवन की इमारत काफी पुरानी हो चुकी है। बरसात के दौरान कई स्थानों पर छत से पानी टपकने और भवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.