प्रयागराज, नवम्बर 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज। निर्वाचन आयुक्त विवेक जोशी बुधवार को प्रयागराज आएंगे। शाम 3:20 बजे फ्लाइट से आने के बाद रात यहां पर ठहरेंगे। गुरुवार सुबह 10 से 11:30 बजे तक मंडलायुक्त, जिला निर्वाचन अधिकारी और सभी ईआरओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची पर बात करेंगे। दोपहर दो बजे भदोही के लिए रवाना होंगे। जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। मतदाता सूची में एसआईआर अभियान के दौरान किए गए काम और वर्तमान में चल रहे काम की पूरी सूची तैयार की जा रही है, जिसे बैठक में अधिकारी के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...