प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में आचार्य ऑटो-राइनो-लैरिंगोलॉजी (ईएनटी) के दो अनारक्षित पदों पर भर्ती के लिए 28 अक्तूबर को साक्षात्कार कराया था। आयोग के मुताबिक साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों के अंक निर्धारित न्यूनतम अर्हता से कम रहे। इस कारण किसी का चयन नहीं किया गया। आयोग ने दोनों पदों को नियमानुसार अग्रेनीत अथवा पुनर्विज्ञापित करने की संस्तुति की है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: आचार्य कार्डियोलॉजी के एक पद पर नहीं हुआ चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...