प्रयागराज, जुलाई 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले निजी कोचिंग व शिक्षण संस्थानों, होटलों, गेस्ट हाउस और अस्पतालों पर अग्निशमन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सघन चेकिंग अभियान के दौरान अब तक 261 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अग्नि सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजाम और सुरक्षित आपात निकास नहीं होने पर नोटिस जारी किए गए हैं। निर्धारित समय में खामियां दूर नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।

अभियान की जानकारी सीएफओ सीएम शर्मा ने बताया कि 23 जून से शुरू हुए अभियान के तहत रोजाना करीब 20 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। औसतन 10 से 12 संस्थानों में अग्नि सुरक्षा की कमियां मिलने पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। सभी संस्थानों को 15 दिन से एक माह के भीतर निर्धारित मानकों ...